फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देने का आरोप

Sun, 05 Apr 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज निवासी निजी कंपनी की महिला कर्मचारी ने परिचित पर तेजाब से उनका चेहरा जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक एक वर्ष पहले मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिये उनका संपर्क आलमबाग के कृष्णपल्ली निवासी आशीष गौतम से हुआ था। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उन्हें अपने बारे में गलत जानकारी दी थी। बाद में पता चलने पर उन्होंने उससे बातचीत खत्म कर दी। इससे नाराज होकर वह उन्हें अलग-अलग नंबरों से धमकाने लगा। नौकरी पर जाते समय रास्ते में रोककर छेड़खानी करता। 26 नवंबर 2025 को आरोपी ने उनका मोबाइल छीन लिया और मंगेतर व सारे रिश्तेदारों की हत्या की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें अगवा कर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर भी वह नहीं माना। परेशान होकर पीड़िता ने तीन मार्च को आरोपी के खिलाफ हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि जिन नंबरों से आरोपी कॉल करता है उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें