फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी को ले जाने का आरोपी हिरासत में, धर्मांतरण की कोशिश का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
किशोरी को ले जाने का आरोपी हिरासत में, धर्मांतरण की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद निवासी 60 वर्षीय वृद्धा ने युवक नदीम पर अपनी 16 वर्षीय नातिन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वृद्धा ने नदीम और उसके माता-पिता उस्मान व कैसर जहां पर किशोरी का धर्मांतरण कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी नदीम को हिरासत में ले लिया। किशोरी को भी सकुशल खोज निकाला।
विज्ञापन

वृद्धा के मुताबिक, कुछ समय पहले उनकी नातिन की नदीम से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि नदीम ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। रविवार को मौका पाकर वह उसे अपने साथ ले गया। नातिन के नहीं मिलने पर वृद्धा ने नदीम के बारे में जानकारी जुटाई और यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। नदीम के माता-पिता पर भी धर्मांतरण की कोशिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
मामले की जानकारी वायरल होने के बाद रविवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता अमीनाबाद थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने बताया कि अमीनाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके माता-पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें