फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज निवासी पंकज गौतम ने भदेवा बाजारखाला में रहने वाले जीशान खां के खिलाफ स्कूटी हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर जीशान के खिलाफ हसनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर हसनगंज का कहना है कि मामले की विवेचना एसीपी महानगर कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंकज गौतम का आरोप है कि खुद को भाजपा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बताने वाले जीशान ने उन्हें जाति सूचक शब्द बोले। पंकज ने बताया कि वह सजावट का काम करते हैं। इसी सिलसिले में जीशान से उनकी मुलाकात हुई थी। जीशान ने व्यवसाय के लिए अनुदान दिलाने का झांसा दिया और कई दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित ने एक स्कूटी खरीदी थी, जिसे जीशान ने छीन लिया और वापस नहीं कर रहे। पंकज ने बाजाखाला और हसनगंज थाने में शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। आरोप है कि जीशान के खिलाफ पहले से चौक और तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें