फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी डिग्री से पंजीकरण कराने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीएएमएस की फर्जी मार्कशीट, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र और डिग्री के जरिये पंजीकरण कराने के आरोपी को हजरतगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस छह अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बरेली के प्रेमनगर का रहने वाला राजेश कुमार है। 29 नवंबर 2023 को आयुर्वेदिक व यूनानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश कुमार वर्मा ने फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने सात लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें राजेश भी शामिल था। आरोपी को पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस की दो टीमें कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें