फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फुफेरी बहन के घर से नाराज होकर निकली किशोरी से होटल में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। उसने जुर्म कबूल किया है। उधर, होटलकर्मी के खिलाफ अभी तक पुलिस ने काई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

डीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक होटलकर्मी की भूमिका की छानबीन की जा रही है। पड़ताल में सामने आया है कि उसने दुष्कर्म नहीं किया था। उस पर आरोपी को कमरा देने का आरोप है। विधिक सलाह लेकर कार्रवाई की जाएगी।

खुर्दही बाजार इलाके में फुफेरी बहन के यहां रहने वाली किशोरी रविवार देर रात नाराज होकर घर से निकल गई थी। खुर्दही बाजार निवासी मनोज साहू उसे शरण देने के बहाने होटल अमन सागर लेकर गया और वहां दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मनोज, होटल के कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें