फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दुष्कर्म का आरोपी थाने से भागकर तीसरी मंजिल से कूदा, दीवार के बीच फंसा

Thu, 12 Dec 2019 03:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गोमतीनगर थाने से दुष्कर्म का आरोपी उस समय भागने की कोशिश की जब पुलिस उसे हवालात में डालने जा रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर वह थाने के पीछे आवासीय भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी। पर, गिरते समय वह दो दीवारों के बीच फंस गया। पुलिस उसकी तलाश थाना परिसर में करती रही, पर कराहने की आवाज से वह फिर पकड़ा गया। पुलिसकर्मियों ने खींचकर उसे वहां से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। बुधवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे के मुताबिक ग्वारी गांव में रहने वाला हरिकेश ट्यूशन पढ़ाता था। उससे बीएससी की छात्रा पढ़ने आती थी। पीजीआई इलाके में रहने वाली इस छात्रा को हरिकेश ने अपने जाल में फंसा लिया। उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया। कुछ दिनों तक साथ रहे। फिर आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। 

शादीशुदा होने की जानकारी पर किया विरोध
पुलिस के मुताबिक छात्रा को शादी के कुछ दिन बाद हरिकेश की हकीकत पता चली। उसे जानकारी हुई कि वह पहले से शादीशुदा है तो उसने विरोध करना शुरू किया। इस पर वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मंगलवार दोपहर को छात्रा ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी, जिस पर पत्रकारपुरम चौकी प्रभारी ने देर शाम को उसे ग्वारी से दबोच लिया। इसके बाद थाने लेकर गई। जहां उससे काफी देर तक पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन


सिर और पैर में आईं चोटें...
उसके सिर और पैर में चोटें आई थीं। पुलिस ने लोहिया अस्पताल लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार केबाद थाने लेकर आई। सुबह उसे जेल भेज दिया। हालांकि प्रभारी निरीक्षक ने हवालात से भागने की बात से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें