फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झूठ बोलकर विवाह करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Feb 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के रजनीखंड निवासी अधिवक्ता दिलीप कुमार ने पत्नी व उसके परिवारवालों पर छलकपट पूर्वक शादी रचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने कोर्ट का सहारा लेते हुए पत्नी कामना, उसके पिता रमाशंकर, मां चित्रा देवी, भाई मंगलेश कुमार और शादी कराने वाले अश्वनी कुमार के खिलाफ आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ता के अनुसार, पारा निवासी अश्वनी कुमार की मध्यस्थता से वर्ष 2023 मई में उनका विवाह विद्युत विभाग में कार्यरत कामना कुमारी निवासी बुद्धेश्वर पारा से हुआ था। आरोप है कि कामिनी की पहली शादी वर्ष 2022 में इटावा के शमशेर सिंह के साथ होने की बात छिपाई गई। पहले पति का 12 दिन में ही निधन हो गया था। शादी के बाद ही उनकी पत्नी उनके इंश्योरेंस पॉलिसी और मृत्यु उपरांत कौंसिल बार से भी मिलने वाले पैसों के विषय में पूछने लगीं। पत्नी के इस रवैये से उन्हें ठेस पहुंची। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें