फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्यूटीशियन को अगवा करने का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली युवती को अगवा करने का आरोप सलीम पर लगा है। युवती के पिता ने इंदिरानगर थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती के परिजनों के अनुसार, बेटी मुंशीपुलिया के पास पार्लर में काम करती है। 25 जनवरी की सुबह घर से काम के लिए निकली थी। रात आठ बजे तक वह वापस नहीं लाैटी। पार्लर संचालक से पूछने पर पता चला कि वह पार्लर नहीं आई थी। उसे फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। पार्लर में साथ काम करने वाली युवती ने बताया कि कई दिनों से सलीम उसे परेशान कर रहा था। आए दिन रास्ते में रोकर पीटता था और रुपये भी छीन लेता था। आरोप है कि 25 जनवरी की सुबह भी सलीम ने रास्ते में उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथ ले गया। एसीपी इंदिरानगर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने सलीम का मोबाइल नंबर दिया है। सर्विलांस की मदद से पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें