फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। जालसाजों ने फर्जी किसानों को खड़ाकर करोड़ों की जमीन बेच दी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मामले में 25 हजार के इनामी अमरीश को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसीपी विकास कुमार पांडेय के मुताबिक ठाकुरगंज निवासी राजकुमार वर्मा व परिवार की ही मंजू वर्मा के नाम भदेसुवा में कृषि योग्य जमीन है। आरोप है कि आलमबाग के कथित राजकुमार वर्मा ने जाली दस्तावेज के सहारे उनकी जमीन रामबन (बाराबंकी) के समरजीत को बेच दी। आरोपियों ने मंजू वर्मा की जगह दूसरी महिला को खड़ाकर जमीन वसी अहमद सिद्दीकी को बेच दी। मामले की जानकारी पर जमीन के मालिकों ने डीसीपी से शिकायत की।

इसके बाद पुलिस ने अफाक अहमद, राजेश दुबे, अमरीश व अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। छानबीन में सामने आया कि गिरोह का मास्टर माइंड अमरीश है। उस पर इनाम घोषित किया गया। मंगलवार को एसएसआई यशवंत सिंह ने टीम के साथ उसे किसान पथ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बेची गई जमीन की कीमत नौ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें