फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीबीआई के डिप्टी एसपी के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोपी को मिली अग्रिम जमानत

Sun, 07 Jun 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीबीआई के डिप्टी एसपी के फर्जी हस्ताक्षर से पत्र जारी करने के आरोपी इंद्र भूषण दुबे उर्फ पिंटू दुबे को अग्रिम जमानत मिली। विशेष न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने आरोपी को एक-एक लाख रुपये के दो जमानत नामे और मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

सीबीआई ने 11 अगस्त 2021 को गिरीश कुमार दुबे और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि गिरीश कुमार दुबे ने सहआरोपी राजेंद्र सक्सेना के साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने दिल्ली सीबीआई के तत्कालीन डिप्टी पुलिस अधीक्षक आरएल यादव के फर्जी हस्ताक्षर से पत्र जारी किया। पहले गिरीश दुबे और राजेंद्र सक्सेना के खिलाफ आरोप पत्र दायर हुआ था। जांच में पता चला कि इंद्र भूषण दुबे ने मालिक गिरीश दुबे के कहने पर जाली हस्ताक्षर बनाए थे।
विज्ञापन

यह पत्र मालीगांव, गुवाहाटी स्थित एनएफ रेलवे के सीएओ बीके अग्रवाल को भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें