फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र को ब्लैकमेल करने के आरोपी लूट में पकड़े गए

Sun, 07 Sep 2025 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दसवीं के छात्र को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 4.37 लाख के जेवर हड़पने के तीन आरोपियों को लूटपाट के दो मामलों में गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार रात पकड़ लिया। पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बीबीडी के मानस गार्डन निवासी प्रखर त्रिपाठी, गोमतीनगर के विरामखंड का अभिषेक यादव व गोमतीनगर विस्तार में रहने वाला सराफ सचिन सोनी है। प्रखर मूलरूप से सीतापुर के महमूदाबाद का, अभिषेक बहराइच के कोदही का और सचिन गोंडा के परसपुर का रहने वाला है। सोमवार को गोमतीनगर निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी ने प्रखर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। कर्मचारी का आरोप था कि उनके दसवीं में पढ़ने वाले बेटे को प्रखर, अभिषेक व अन्य अज्ञात लोगों ने पिस्टल के बल पर जबरन शराब और हुक्का पिलाया था। इसका उन्होंने वीडियो बना लिया था, जिसके बल पर आरोपी बेटे को ब्लैकमेल कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने बेटे से जेवर और नकदी हड़प ली थी।


आरोपियों ने महिलाओं से लूटी थी चेनइंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने 24 मई को विरामखंड निवासी प्रेम लता सिंह और 21 अगस्त को सरला देवी से चेन लूट ली थी। पुलिस केस दर्ज कर दोनों मामलों की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये चारों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास दो चेन के टुकड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें