बीकेटी। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज गेट के पास स्थित शमा टेलर की दुकान पर काम करने वाले असद पर बुधवार शाम कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दुकान मालिक लियाकत खान के मुताबिक करीब 10 युवकों ने हमला बोला था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है।