फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाइक गिरवी रखवाई, पैसों से शराब पार्टी की; बचे हुए 2200 रुपये हड़पने के लालच में दोस्त को मार डाला

Sat, 03 Oct 2026 08:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में युवक की हत्या के मामले में होश उड़ाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के दोस्त ने 2200 रुपयों के लालच में की थी। हकीकत सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बिजनौर के रहीमाबाद गांव में 28 सितंबर की रात श्रमिक सचिन की हत्या उसके दोस्त बिरजू ने करंट लगाकर की थी। आरोपी ने सिर्फ 2200 रुपयों के लालच में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी बिरजू को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि सचिन के पिता मेडीलाल ने एक अक्तूबर को गांव के ही बिरजू, तेजू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर बिरजू को गिरफ्तार किया गया।

परिचित के पास बाइक गिरवी रखवा दी

पूछताछ में बिरजू ने बताया कि वह और सचिन दोस्त थे। अक्सर उसके घर पर शराब पीते थे। 28 सितंबर की सुबह सचिन ने उससे रुपये मांगे थे, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद उसने सचिन की बाइक एक परिचित के पास गिरवी रखवा दी। इससे मिले रुपये से दोनों ने शराब पी और बाद में उसके घर पर भी पार्टी की।

करंट लगाकर हत्या कर दी

बिरजू के मुताबिक, नशा अधिक होने पर सचिन बेसुध हो गया। सचिन के पास 2,200 रुपये देखकर उसके मन में लालच आया और उसने रुपये हासिल करने के लिए हत्या की साजिश रची। उसने लोहे के कूलर और तार की मदद से सचिन को करंट लगाकर हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इसलिए उसने शव को घर से करीब 300 मीटर दूर एक मकान की दीवार के सहारे टिका दिया। हत्या में तेजू और एक अज्ञात व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें