फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिनौनी हरकत: शोहदे से परेशान रिटायर्ड जज की बेटी, इस बात के लिए बना रहा दबाव; मना करने पर जिंदा जलाने की धमकी

Tue, 03 Dec 2024 09:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शोहदे से रिटायर्ड जज की बेटी परेशान है। वह उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिश्तदारों को भेजता है। शादी के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर जिंदा जलाने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में खुद को आईएएस अफसर बताकर शोहदा सेवानिवृत्त जज की बेटी पर शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। छात्रा की मां ने चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती एलएलबी की छात्रा है।

विज्ञापन


आरोपी वर्ष 2020 में छात्रा के संपर्क में आया था। छात्रा की मां के मुताबिक आरोपी दीपक कुमार ने बताया था कि वह बिहार के ईस्ट चंपारण में बरमडिया के बनझुला वार्ड-5 का रहने वाला है। हरियाणा से बीटेक कर चुका है। लोक सेवा आयोग से 2023-24 में आईएएस में चयन होने के बाद दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहा है। 

करता है कंप्यूटर की प्राइवेट नौकरी

झांसा देकर आईएएस के वीडियो भेजता था। छानबीन में पता चला कि वह दिल्ली में कंप्यूटर की प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी मोबाइल फोन हैक कर कई लड़कियों से जालसाजी कर शादी का दबाव बना चुका है। इस संबंध में आरोपी पर केस भी चल रहा है।

दीपक ने छात्रा के कई रिश्तेदारों को धमकी भरे मैसेज भेजकर शादी का दबाव बनाया। उसके कॉलेज में भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो कई लोगों को भेजे। छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी आरोपी को नहीं जानती है और न ही कभी शादी की बात हुई थी। आरोपी संपत्ति के लालच में छात्रा का अपहरण करके जबरन शादी की धमकी देता है। शादी से इन्कार करने पर हत्या की धमकी देता है।

आत्महत्या के लिए उकसा रहा

छात्रा की मां का कहना है कि आरोपी ने अपनी हरकतों से बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया है। कई बार मना किया गया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोपी ने शादी के फर्जी कागजात भी तैयार कर लिए हैं। त्वरित कार्रवाई की मांग की है। छह माह पहले छात्रा के पिता का देहांत हो गया था। वह बिहार में सिविल जज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें