एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि असलम कई साल से दिल्ली में रह रहा था और वहीं के पते पर आधार कार्ड भी बनवा लिया था। दो दिन पहले लखनऊ आया और शुक्रवार को गोसाईंगंज स्थित जेल में बंद साथी रवीबुल और बिलाल से मिलने गया, पर मुलाकात नहीं हो सकी।
लखनऊ में चिनहट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को बांग्लादेशी घुसपैठिए असलम को गिरफ्तार कर लिया। डकैती, दुष्कर्म व हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी पर एक लाख का ईनाम था। घुसपैठिया दो दिन पहले ही दिल्ली से आया था।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार के मुताबिक, बांग्लादेश के बुरसल के पंडरिया निवासी असलम के साथी हमजा को अक्तूबर 2021 में गोमतीनगर सहारा फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ में मार गिराया था।असलम के पास से आधार कार्ड, श्रम कार्ड, वैक्सिनेसन प्रमाण पत्र, हेल्थ कार्ड और 2174 रुपये बरामद किए गए हैं। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि असलम कई साल से दिल्ली में रह रहा था और वहीं के पते पर आधार कार्ड भी बनवा लिया था। दो दिन पहले लखनऊ आया और शुक्रवार को गोसाईंगंज स्थित जेल में बंद साथी रवीबुल और बिलाल से मिलने गया, पर मुलाकात नहीं हो सकी।वहां से लौटते समय चिनहट थानाक्षेत्र में किसान पथ से असलम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के छह सदस्यों को जेल भेजा चुका है, जबकि नासिर, नूल इस्लाम, सुमान और शाहीन फरार हैं।