लखनऊ। आशियाना पुलिस ने चेन लूट के मामले में पीजीआई ईश्वरीखेड़ा निवासी राज रावत को गिरफ्तार किया है।
एसीपी कैंट सुजीत कुमार दूबे ने बताया कि 26 जून को मानसरोवर योजना निवासी राखी पति शोभित सरन के साथ डॉक्टर के यहां से लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो लुटेरे उनके गले से सोने की चेन लूट ले गए थे। पुलिस ने 14 जुलाई को इस मामले में एफआईआर दर्ज की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी राज को रमाबाई अंबेडकर मैदान के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटी गई चेन का टुकड़ा बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम बताया है, जिसकी तलाश जारी है। राज रावत के खिलाफ पीजीआई और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।