फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूध विक्रेता की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के रामनगर निवासी दूध विक्रेता रेहान गाजी (25) की हत्या के मामले में रविवार रात मुख्य आरोपी उजैफा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दुबग्गा स्थित पानी की टंकी के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेहान के भाई अयान की तहरीर पर उजैफा, अंबेडकर पार्क निवासी अतुल और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर में आरोपियों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया गया है, हालांकि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
डीसीपी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे दुबग्गा और सआदतगंज पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पानी की टंकी के पास बाइक सवार उजैफा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला है कि रेहान और आरोपी पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस आरोपी से हत्या की वजह पूछ रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नामजद आरोपी अतुल को भी हिरासत में लिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम, कब्रिस्तान में दफनाया
रेहान का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर घर लाया गया तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शाम करीब पांच बजे रज्जबगंज स्थित खंजर वाले कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों के आक्रोश की आशंका को देखते हुए इलाके में कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें