फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापम घोटाले में आरोपी डॉक्टर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, यूं दिया था अंजाम...

Sat, 13 Jan 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले में वांछित चल रहे रायबरेली में तैनात डॉक्टर वीरेंद्र कुमार को सीबीआई की टीम ने गुरुवार को हैदरगढ़ तहसील के एक सरकारी आवास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


सीबीआई टीम के उपनिरीक्षक मुनिंदर कुमार पांडेय ने आरोपी डॉक्टर को बाराबंकी जिला न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 17 संतोष कुमार की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर ट्रांजिट रिमांड की मांग की।

अदालत ने दो दिन का ट्रॉजिंट रिमांड देकर शनिवार की शाम पांच बजे तक अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल की अदालत में पेश करने का आदेश दिया। 

मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्या की पत्नी हैदरगढ़ तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। और डॉक्टर रायबरेली जिले के गुरुबक्श गंज सीएचसी में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


डॉ. वीरेंद्र अपनी पत्नी के तहसील स्थित सरकारी आवास पर रुका था। वहीं से उन्हें सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सीबीआई टीम भोपाल के लिए रवाना हो गई।

अदालत में दी गई जानकारी में वीरेंद्र कुमार पुत्र एचपी मौर्या पर धोखाधड़ी समेत कई अपराधों में वंछित था। जिसकी गिरफ्तारी का वारंट अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल द्वारा जारी किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर मूल रुप से बहराइच जिले के ग्राम व पोस्ट उर्रा का निवासी है। सीबीआई को कोर्ट द्वारा शनिवार तक भोपाल न्यायालय में पेश करने की समय दिया गया है।

विज्ञापन

यह है डॉक्‍टर पर आरोप

गिरफ्तार डॉक्टर वीरेंद्र कुमार मौर्या पर आरोप है कि कानपुर से एमबीबीएस होने के बावजूद वह मध्य प्रदेश में पीएमपी 2012 के इंदौर में परीक्षा देकर एक महिला अभ्यार्थी को नकल कराई थी। और प्राइवेट कॉलेज की सीट रोकी थी।

यह सीट भोपाल के पीपूल मेडिकल कॉलेज को बेच दी थी। इनके विरुद्व सीबीआई भोपाल मध्य प्रदेश की ओर से वारंट जारी किया गया था। जिसके आधार पर सीबीआई टीम ने हैदरगढ़ में दबोच लिया। इनका सीएचसी हैदरगढ़ में मेडिकल कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें