फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सुहेल खान ने सोशल मीडिया पर पहले किशोरी से की दोस्ती, फिर होटल में बुलाकर लूटी आबरू; गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 07:42 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में आरोपी सुहेल खान ने सोशल मीडिया पर पहले एक किशोरी से दोस्ती की। फिर उसे होटल में बुलाकर उसकी आबरू लूटी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
woman and man, crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में एक किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया पर एक युवक से हुई। आरोपी ने पहले उसका भरोसा जीता। फिर, होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रिसिया थाना के देवीपुरा निवासी सुहेल खान की जान-पहचान कुछ दिन पूर्व सोशल साइट पर शहर निवासी एक किशोरी से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

आरोप है कि युवक ने किशोरी को मिलने के लिए रोडवेज मार्ग पर स्थित एक होटल में बुलाया। किशोरी उसकी बातों में आकर बिना परिजनों को बताए होटल पहुंच गई। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन


किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर सर्विलांस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें