फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व प्रधान को बंधक बना पीटने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज चौराहे पर पूर्व प्रधान की पिटाई करने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिफ्तार कर लिया। इस घटना में घायल पूर्व प्रधान का ट्राॅमा सेंंटर, लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के मौरावां क्षेत्र के संग्राम खेड़़ा मजरे गुलरिहा के पूर्व प्रधान बलबीर सिंह के बैंक खाते से गुरुबख्शगंज चौराहा स्थित सहज जन सुविधा केंद्र के माध्यम से रुपये निकाल लिए गए थे। इसकी जानकारी होने पर बलवीर रविवार को पूछताछ करने सुविधा केंद्र पर पहुंचे जहां संचालक ने विवाद हो गया।
आरोप है कि केंद्र संचालक व उसके दो साथियों ने पूर्व प्रधान को कमरे में बंदकर डंडों से बुरी तरह पीटा। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। एसओ प्रवीर गौतम ने बताया कि घायल के चचेरे भाई अवनीश सिंह की तहरीर पर गुरुबख्शगंज के गढ़ी दूलाराय निवासी आशीष सिंह, सरेनी के लखनापुर निवासी अमन सिंह, पंकज कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें