राजाजीपुरम। तालकटोरा पुलिस ने बुधवार को पारा के टिकरा सरोसा भरोसा निवासी रितिक कुमार गौतम को मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट व दानपात्र से पांच हजार रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चांदी का मुकुट व 1270 रुपये बरामद हुए हैं। ई-ब्लॉक निवासी मनीष पांडेय ने शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित घंटेश्वर शनिदेव दुर्गा मंदिर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। उसे आलमनगर पुल के नीचे सीमेंट यार्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।