फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा को साथ ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। पुलिस ने छात्रा को साथ ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित किशोरी को 15 दिसंबर को
विज्ञापन

बहराइच से खोज निकाला गया था।
क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 28 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 26 नवंबर की सुबह कक्षा-10 में पढ़ने वाली उसकी 15 वर्षीय बेटी स्कूल गई, लेकिन छुट्टी के बाद दोपहर तीन बजे तक नहीं लौटी। महिला का कहना था कि खोजबीन के दौरान पता चला कि सरोजनीनगर के गहरू गांव निवासी भीम रावत उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये किशोरी को बहराइच से खोज निकाला। इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को भीम को किसान पथ स्थित गहरु अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें