फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेले में स्टंट करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। देवती गांव में शुक्रवार को लगे मेले में देर रात बाइक से स्टंट कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस पर युवक के परिजन विरोध करते हुए पुलिस से भिड़ गए। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर सभी को पकड़ कर थाने लाया गया, जहां शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया और बाइक सीज कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देवती गांव में हर वर्ष की तरह होली के बाद मेला लगा था। देर रात छंगाखेड़ा देवती निवासी अनुज कुमार (21) भीड़ के बीच बाइक से स्टंट करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद अनुज के पिता आशीष व उदवतखेड़ा खुझौली निवासी रिश्तेदार शक्ति सिंह पुलिस से भिड़ गए। मामला बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई, जहां तीनों को दबोचकर थाना नगराम लाया गया। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि तीनों को शांतिभंग की आशंका के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें