ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। काकोरी पुलिस ने तीन जगहों से ट्रांसफार्मर से तेल और तांबा चोरी करने वाले गिरोह के गुर्गे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बरेली के फरीदपुर में रहने वाला मशरूफ खान है। इसे आउटर रिंग रोड पर चिलौली अंडरपास के पास से पकड़ा गया है। गिरोह का सरगना बिल्लू उर्फ कदीर है। आरोपी बरेली से आकर चोरी करते थे फिर भाग जाते थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से डाला, ट्रांसफार्मर खोलने वाले औजार, 30 लीटर तेल व दस हजार रुपये बरामद हुए हैं।