फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1.30 करोड़ की जीएसटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी रविंद्र गिरि।
विज्ञापन
मलिहाबाद। फर्जी फर्म बनाकर एक करोड़ 30 लाख की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी लखीमपुर निवासी रविंद्र गिरि को रहीमाबाद पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास तीन मोबाइल और 710 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि राज्य कर खंड 18 के पुलिस आयुक्त रामनरेश वर्मा ने 4 अक्तूबर 2025 को रविंद्र गिरी के खिलाफ अयोध्या के ग्राम चांदपुर कैल पोरा और व्यापार स्थल सूरज इलेक्ट्रिकल्स सप्लायर गोपालपुर मड़वाना रहीमाबाद के नाम से फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी की रिपोर्ट रहीमाबाद थाने में दर्ज कराई थी। रहीमाबाद पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम की जांच में पता चला कि जीएसटी चोरी करने का खेल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। गिरोह फर्जी फर्म बनाकर ग्रामीणों को रुपये का लालच देकर उनका आधार, पैन कार्ड, बैंक खातों का इस्तेमाल करता था। जांच में फर्जी किरायनामा, बिजली के बिल तैयार कर बोगस फर्म बनाकर करीब एक करोड़ 30 लाख की कर चोरी का खुलासा हुआ है। रविंदर गिरि के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें