फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाबालिग लड़कियों से अनैतिक काम कराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियों से अनैतिक काम कराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से अनैतिक काम कराने के आरोपी मो. अरमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चार मई को डीसीपी मध्य ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक देह व्यापार और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा गया है। 25 फरवरी को एक महिला ने आरोपियों पर उनकी बेटी को जबरन अपने साथ रखने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और देह व्यापार कराने की एफआईआर दर्ज कराई थी। छानबीन के दौरान सात अप्रैल को पुलिस ने गिरोह में काम करने वाली मेनका तिवारी और अरुण तिवारी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19 अप्रैल को एक अन्य साथी तनु सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। अरमान की तलाश में पुलिस उसके मूल जनपद गोंडा भी गई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे पक्का पुल के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें