फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे में मैन पावर सप्लाई के नाम पर करता था ठगी, आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख बरामद

विज्ञापन
मैन पावर सप्लाई के नाम पर ठगने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस ने शनिवार को रेलवे विभाग में मैन पावर सप्लाई करने के नाम पर ठगने के आरोपी इंदिरानगर निवासी जय शंकर मिश्रा उर्फ अजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से 17 लाख नकदी बरामद की है। गैंग में शामिल अन्य गुर्गों की तलाश की जा रही है।
पीड़ित अमित वर्मा के मुताबिक, नोएडा में मरीन एक्सपर्ट एंड प्रोटेक्शन के नाम से कंपनी है। इसका मुख्य ऑफिस नोएडा में है।
उनकी कंपनी भारत में कहीं भी मैन पावर सप्लाई करने का काम करती है। इसी सिलसिले में मई में उनकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा में प्रदीप चौधरी व प्रशांत त्यागी से हुई।
एक निजी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर प्रशांत ने बताया कि लखनऊ का अजय वर्मा टेंडर दिलवा सकता है। इस पर अमित दोनों के साथ लखनऊ आया और अजय से मुलाकात करवाई।
विज्ञापन

अजय ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया और झांसी व बरेली में टेंडर दिलवाने की बात कही। बताया कि 300 मैन पावर की जरूरत है। टेंडर के लिए सिक्योरिटी मनी 20 लाख व पांच लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
विज्ञापन

अमित ने बातचीत के बाद 25.30 लाख रुपये दे दिए। ठेका नहीं मिलने पर आरोपियों ने 13 दिसंबर को झांसी मिलने के लिए बुलाया और कहा कि रकम नहीं मिली है।
इसलिए टेंडर नहीं मिल पाएगा। इसके बाद प्रदीप चौधरी, प्रशांत त्यागी, अजय वर्मा, जयंत, अखिल सहित अन्य के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, हजरतगंज इलाके से पकड़े गए आरोपी का सही नाम जय शंकर मिश्रा है।
आरोपी ने खुद को अजय वर्मा बताकर अमित से मुलाकात की थी। कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें