राजाजीपुरम। सआदतगंज के यासीनगंज में शुक्रवार को चौक निवासी फूल विक्रेता अब्दुल खान पर फायरिंग के दौरान नामजद आरोपी शीबू के हाथ में भी गोली लगी थी। शीबू का इलाज निजी अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है।
एसएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि शीबू को परिजन पहले ट्रॉमा सेंटर ले गए थे। बाद में उसे गुडंबा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस हिरासत में आरोपी साहिल, शराफत गाजी और वली से पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपी आमान खान की तलाश की जा रही है। फायरिंग में घायल अब्दुल खान का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। अब्दुल ने आमान उर्फ मुन्ना, वली, शीबू, साहिल, शराफत गाजी और 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। यह घटना पुराने मुकदमे की रंजिश में हुई थी।