फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भगवान पर टिप्पणी का आरोप, मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इटावा के मौलाना जर्सिस अंसारी पर भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है। शुक्रवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी और पदाधिकारियों ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

शिशिर के मुताबिक मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पूर्व मौलाना ने भगवान श्रीकृष्ण को मुसलमान बताकर उन्हें पांच वक्त का नमाजी बताया था। मौलाना ने टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदर्शन होगा। सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मौलाना जर्सिस पर पहले से एक एफआईआर है। अब नई शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें