फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला अधिवक्ता से 15 लाख वसूलने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट निवासी महिला अधिवक्ता ने पूर्व परिचित मो. आजम पर नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। मामले में आजम के दो दोस्तों और चार परिजनों पर भी साथ देने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर कैसरबाग पुलिस ने 19 सितंबर को सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

अधिवक्ता के मुताबिक, 2022 में आजम से उनका निकाह तय हुआ था। आजम ने खुद को ट्रेडर बताते हुए दोस्त की कंपनी में निवेश का झांसा दिया और लाभ से जुड़े दस्तावेज दिखाए। बाद में दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई। आरोप है कि आजम ने उन्हें कैसरबाग स्थित कैफे बुलाकर दोस्तों आदर्श और मिसम से मिलवाया। वहां तीनों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया। होश आने पर उन्होंने खुद को आजम की कार में पाया। आरोप है कि इसी दौरान उनकी अश्लील वीडियो बनाई गई और वायरल करने की धमकी देकर 2022 से 2024 के बीच करीब 15 लाख रुपये वसूले गए।
पीड़िता के मुताबिक उन्होंने परेशान होकर 26 जून 2025 को आजम की मां, शगुफ्ता, फुरकान अली और मामा से शिकायत की तो सभी ने उन्हें भगा दिया। आरोपियों के खिलाफ उन्होंने कैसरबाग थाने में शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का रुख किया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें