फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अकाउंटिंग, हिंदी ने सुधारा तो विज्ञान व ड्राइंग ने बदरंग किया परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में इस बार विज्ञान, ड्राइंग जैसे विषयों ने काफी विद्यार्थियों की मेरिट में पहुंचने की उम्मीद पर पानी फेर दिया। वहीं, अकाउंटिंग, हिंदी, इतिहास, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में खूब अंक बरसे।
विज्ञापन




बाल निकुंज इंटर कॉलेज के कोआर्डिनेटर सुधीर मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में विज्ञान और ड्राइंग में काफी कम अंक मिले। हिंदी, गणित, कंप्यूटर और कॉमर्स में नंबर बरसे हैं। इंटरमीडिएट में फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ अंग्रेजी में काफी कम अंक मिले। कॉमर्स के साथ कला वर्ग के विषयों में खूब अंक मिले हैं। लखनऊ पब्लिक स्कूल, राजाजीपुरम के प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट में गणित में कम अंक मिले हैं। कंप्यूटर में काफी बच्चों ने सौ में से सौ नंबर हासिल किए। हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान को छोड़कर सभी विषयों में अच्छे नंबर मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें