फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेट्रो में मरणासन्न मिले अकाउंटेंट ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 06 May 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेट्रो में मरणासन्न मिले अलीगंज के शेखूपुरा निवासी विवेक सिंह (33) ने लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके बहनोई पंकज ने बताया कि विवेक बंथरा स्थित प्राइवेट बीज कंपनी में अकाउंटेंट और स्टोर इंचार्ज थे। विवेक रोजाना मेट्रो से आते-जाते थे। सोमवार शाम 7:30 बजे उनके पास लोहिया अस्पताल से कॉल आई। कर्मियों ने बताया कि विवेक मेट्रो में मरणासन्न मिले थे। आईटी मेट्रो स्टेशन पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। बहनोई पंकज सिंह ने बताया कि हर मेट्रो स्टेशन पर डॉक्टर व मेडिकल की सुविधाएं रहती हैं। अगर समय पर मेट्रो स्टेशन पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर देते तो उन जान बच सकती थी। विवेक के परिवार में पिता गुलाब, मां सरोज देवी और दो भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें