फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरने के 13 साल बाद खोला खाता, हड़पे 1.90 लाख रुपये

Mon, 07 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी बैंक के तत्कालीन मैनेजर समेत पांच पर केस
विज्ञापन

मृतक की जमीन को बंधक दिखा केसीसी लोन से हड़पा पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवगढ़ (रायबरेली)। 13 साल पहले मर चुकी एक महिला के नाम का फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाकर बैंक खाते से 1.90 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामला उजागर होने पर पीएनबी के तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़़ी का केस दर्ज किया गया है।
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के असरेंदा गांव निवासी सहदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां सरजू देई अपने पिता भगान की एकलौती संतान थी और शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे तौली गांव में रहती थी। यहां पर उसकी पुश्तैनी जमीन भी है। मां सरजू देई की 25 दिसंबर 2010 में मौत हो गई थी। पंजाब नेशनल बैंक ओसाह में 16 जुलाई 2022 को नया पुरवा मजरे तौली गांव की फूलमती के साथ ही फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर उसकी मां के नाम से केसीसी बनवा कर उसके खाते 1.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर निकाल लिए गए। वर्तमान में यह ऋण 236940 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि जब उसने मुकदमे में लगाने के लिए खतौनी निकलवाई तो उसकी जमीन पंजाब नेशनल बैंक के नाम बंधक निकली। ओसाह शाखा में जानकारी करने पर शाखा प्रबंधक ने उसकी बात सुने बिना ही भगा दिया। थानेदार अरुणेश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पीएनबी के तत्कालीन मैनेजर, फील्ड ऑफिसर के अलावा नया पुरवा गांव के पूर्व प्रधान देवता पासी, पाली निवासी उदय प्रताप सिंह, नया पुरवा की रहने वाली फूलमती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें