फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाताधारक पहुंचे थाने, रकम वापस दिलाने की मांग की

Fri, 27 Mar 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पारा थाने पहुंचे खाताधारकों ने ली कार्रवाई की जानकारी।
विज्ञापन
पारा। मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 12 करोड़ रुपये से अधिक के गबन मामले में खाताधारकों में नाराजगी बनी हुई है। इसी मामले में 15 से ज्यादा खाताधारक पारा थाने पहुंचे और विवेचना अधिकारी व थाना अध्यक्ष से मुलाकात कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन


खाताधारकों ने 80 से अधिक बचे हुए पीड़ितों की रकम जल्द वापस दिलाने की मांग उठाई। इस पर थाना अध्यक्ष सुरेश सिंह और विवेचना अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने आश्वासन दिया कि मामले में जेल भेजे जा चुके पांचों आरोपियों की संपत्ति की जांच कर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है और शेष रकम वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, सर्वेश कुमार, रुचि गौतम, टिंकू, सरोजनी, सुमन, ममता गौतम, सुषमा, अनिकेत, जानकी, फूलचंद, राम सिंह यादव सहित 15 से अधिक लोग थाने पहुंचे थे। सभी को विवेचना की प्रगति से अवगत कराया गया। खाताधारक रुचि गौतम ने बताया फोटोकॉपी पर बैंक की मोहर लगी एफडी की कॉपी और चेक के माध्यम से निकाली गई रकम को बैंक अधिकारियों ने मानने से इन्कार कर दिया है। इसी मुद्दे को लेकर सभी पीड़ित एकजुट होकर थाने पहुंचे और अपनी पूरी बात रखी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने खाताधारकों को आश्वासन देते हुए कहा कि विवेचना के दौरान आरोप सिद्ध पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें