फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : जनसुनवाई एप पर दर्ज संख्यात्मक डेटा के अनुसार 3.6 करोड़ से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण

Fri, 12 Aug 2022 06:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एप पर दर्ज संख्यात्मक डेटा के अनुसार, 3 करोड़, 67 लाख 26 हजार 698 संदर्भ प्राप्त हुए, जिनमें 3 करोड़, 62 लाख, 81 हजार 79 संदर्भ निस्तारित कर दिए गए। 
विज्ञापन
जनसुनवाई पोर्टल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा शिकायत विभाग के तहत आने वाले जनसुनवाई-समाधान पोर्टल के माध्यम से सरकार न सिर्फ प्रदेश की जनता की शिकायतों और उनकी समस्याओं को सुन रही है, बल्कि निस्तारण भी किया जा रहा है। पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एप पर दर्ज संख्यात्मक डेटा के अनुसार, तीन करोड़, 67 लाख 26 हजार 698 संदर्भ प्राप्त हुए, जिनमें तीन करोड़, 62 लाख, 81 हजार 79 संदर्भ निस्तारित कर दिए गए।  

विज्ञापन


इस पोर्टल के माध्यम से आमजन उत्तर प्रदेश सरकार के किसी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार या शिकायत को दर्ज करा सकता है। एक बार जनसुनवाई पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग समस्या का निवारण निर्धारित समय के तहत कर देता है। 

देख सकते हैं शिकायत की स्थिति  
प्रदेश के जिन लोगों का किसी सरकारी विभाग से संबंधित कोई कार्य नहीं हो रहा है तथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वह यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। संबंधित विभाग कम से कम समय में आपकी समस्या का निवारण करेगा और जब तक आपकी समस्या का निवारण नहीं होता तब तक आनलाइन माध्यम से यूपी जनसुनवाई कंप्लेंट स्टेटस देख सकते हैं। जनसुनवाई की सुविधा को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 भी शुरू किया है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगे और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुनवाई पोर्टल पर इन शिकायतों को जगह नहीं
-सूचना का अधिकार से संबंधित मामले
-न्यायपालिका में विचाराधीन प्रकरण 
-सुझाव 
-आर्थिक सहायता या नौकरी की मांग 
-सरकारी सेवकों के सेवा संबंधी प्रकरण 

इस तरह की शिकायतों का होगा समाधान 
-शासकीय योजनाओं के बारे में 
-जनसाधारण की समस्या से जुड़ी शिकायत
-जनता की मांग से जुड़ी शिकायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें