फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असावधानी से सड़क पार करना पड़ गया महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पूरा बाजार में सड़क पार कर रही एक बालिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे सीएचसी पूरा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, हादसे के बाद बाइक चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पकड़ का पुरवा पिलखावा निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा की पूरा बाजार के पश्चिमी नाके पर दुकान है। शनिवार सुबह पत्नी बेटी प्रियांशी (7) के साथ दुकान पर आई।
इस दौरान वह सड़क पार कर दूसरी पटरी पर कुछ सामान लेने चली गई, वहीं प्रियांशी भी उसे देख सड़क पार करने लगी। इस दौरान वह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पूरा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें