सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेरी गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने आगे चल रही बस में टक्कर मार दी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के टेरी गांव के पास बृहस्पतिवार भोर खड़ी निजी बस में पीछे से एक बेकाबू ट्रक टकरा गया। बस में 80 यात्री सवार थे। इसमें बिहार के सुपौल, हेजा वसीपट्टी के श्यामलाल मंडल (28), मधेपुरा, कुमार खंड राहता लक्ष्मीपुर की किरन (50) व हरियाणा के गुरुग्राम, प्रेमपुरी के विनोद मंडल (50) की मौत हो गई। दुर्घटना में 16 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
अयोध्या के कुमारगंज, पिठला अस्पताल से छह यात्रियों को अयोध्या के दर्शन नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बस हरियाणा के गुरुग्राम से मधुबनी, बिहार जाने के लिए निकली थी। तभी सुबह करीब 05:20 बजे हादसा हो गया। टेरी के पास चालक बदलने के लिए बस रोकी गई थी।
दुर्घटना में बिहार के मुजफ्फरपुर के डुमरी मुसहरी की रेखा देवी (52), मधुबनी बिहार के कदमपुर, नगहैया के देव मुसाफिर (29), मधेपुरा कुमार खंड के राहता लक्ष्मीपुर के भीम कुमार (30), किरन (50), रामपुर, शंकरपुर के आकाश (19), मुजफ्फरपुर के उमरी मुसहरी के संजीत (18), खतियान कथैया के राजकुमार ठाकुर (32), मधुबनी, वसीपुर के सूरज मंडल (22), त्रिवेणीगंज के आशीष कुमार (20), सुपौल के हेजा वसीपट्टी के श्यामलाल मंडल (28), पिपरा के सुशील (45), नीरज (17), कमलाघाट के नीतीश (18), समस्तीपुर, कल्याणपुर के वीरेंद्र कुमार चौधरी (18), मुजफ्फरपुर परसरा के रवि भूषण (35), प्रमोद कुमार (34), कुशीनगर के सिंध, रामकोला के दिनेश (26), उनका पुत्र गोलू (09) व हरियाणा के गुरुग्राम, प्रेमपुरी के विनोद मंडल (50) घायल हो गए।
हादसे में विनोद मंडल, श्यामलाल मंडल व किरन की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को अयोध्या के कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल भेजा गया। वहां से रेखा, देव मुसाफिर, भीम कुमार, संजीत, सुशील व आशीष को अयोध्या के दर्शन नगर स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बस पर सवार अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।