फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने वृद्ध को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बलुहा मोड़ व रमईडीह पुल के बीच में तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने वृद्ध को रौंद दिया। वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं] जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के बलुहा मोड़ के पास सड़क पर पैदल जा रहे थाना महराजगंज तराई के जुगली निवासी शकूर (65) को अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ने बलुहा मोड़ व रमईडीह पुल के पास नेशनल हाईवे पर ठोकर मार दी।
शकूर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना देहात कोतवाली को दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल राजेश बाइक से अपने किसी रिश्तेदार को उसके घर से लेने गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व वाहन को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें