लखनऊ। बीकेटी खंड के तहत न्यू कैंपस पावर हाउस में कार्यरत संविदाकर्मी संदीप कुमार 35 निवासी संसारपुर, किसान पथ की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। काम के दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह करंट की चपेट में आया। एक्सईएन पकंज कुमार गुप्ता ने बताया कि संदीप शाम करीब चार बजे आईआईएम रोड की एक कॉलोनी में अनुरक्षण करने गया था। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद उसने काम शुरू किया, लेकिन संतुलन बिगड़न पर पास ही दूसरी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे अस्पताल ले गए तो वहां उसकी मौत हो गई। एक्सईएन ने बताया कि नियम के तहत परिजनों को सात रुपये का मुआवजा दिया मिलेगा। एक सदस्य को संविदा नौकरी भी दी जाएगी।