फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराकर हाईवे पर गिरी युवती को मैजिक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर बुधवार सुबह 8:45 बजे अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने रानी बाजार में बाइक से टकराकर सड़क पर गिरी युवती को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मैजिक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे सीतारामपुर निवासी त्रिभुवन की पत्नी सीमा (35) बुधवार सुबह दवा कराने के लिए रानी बाजार आई हुई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर जैसे ही वह अपने घर जाने के लिए हाईवे पार करना चाहा तभी एक बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गई।
इस दौरान कुचेरा बाजार से अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने उसे कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाकाई दरोगा गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाली बाइक व मैजिक वाहन को उसके चालक लेकर फरार हो गए। घटना के बाबत अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें