फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनों में एसी फेल, भीषण गर्मी में पसीने से यात्री होते रहे तरबतर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। भीषण गर्मी में ट्रेनों के एसी फेल होने से यात्रियों का सफर मुश्किल में पड़ रहा है। पसीने से तरबतर यात्रियों को गेट खोलकर यात्रा करनी पड़ रही है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


यात्री ओमप्रकाश राय ने बताया कि वह गाड़ी संख्या 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-1 से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे थे। बोगी में कूलिंग फेल होने से बैठना मुहाल हो गया। इसी ट्रेन के यात्री रजत पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई कि फर्स्ट एसी बोगी में पानी नहीं था, गंदगी का भी अंबार था।
वहीं, गाड़ी संख्या 15051 पूर्वांचल एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-9 में सवार यात्री उत्सव राज ने बताया कि एसी फेल होने से बोगी में घुटन होने लगी। गोमतीनगर से गोरखपुर जाने वाली 05082 आनंदविहार-छपरा फेस्टिवल स्पेशल के यात्री धर्म चौरसिया ने बताया कि चेयरकार में एसी कूलिंग ठप रही। डॉ. 15034 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के एक यात्री को पेट दर्द होने लगा। रेलवे को अपनी पीड़ा बताने के बाद बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर डॉ. संजय तिवारी ने उनका इलाज किया।
विज्ञापन


टीटीई ने तोड़ दिया यात्री का मोबाइल
गाड़ी संख्या 13010 दून एक्सप्रेस से हावड़ा जा रहे यात्री राहुल राणा ने शिकायत की कि वह जनरल बोगी में यात्रा कर रहे थे। बोगी में टीटीई यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो टीटीई ने मोबाइल तोड़ दिया।

ट्रेन लेट, स्क्रीन पर दिखती रही ऑनटाइम
गाड़ी संख्या 22426 वंदे भारत एक्सप्रेस की महिला यात्री लतिका गुप्ता ने शिकायत की कि ट्रेन देरी से लखनऊ पहुंची, लेकिन पूरे रास्ते बोगी के अंदर लगी स्क्रीन पर ट्रेन ऑनटाइम दिखती रही। यात्री ने सवाल उठाया कि ऐसी स्क्रीनों का क्या फायदा, जो यात्रियों को मूर्ख बनाएं। ऐसे ही आनंदविहार से अयोध्या जाने वाली 22425 वंदे भारत लेट रही। गाड़ी संख्या 04514 सहारनपुर हावड़ा के यात्री आर्य घोष ने बताया कि उनकी ट्रेन चार घंटे, जबकि 05057 के यात्री मो. काजिम ने बताया कि ट्रेन छह घंटे लेट रही। 01416 ट्रेन को रात साढ़े बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें