माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार का एसी शनिवार को फेल हो गया। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। गाड़ी संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ आ रहे यात्री उमाकांत और विकास यादव ने रेलमंत्री से शिकायत दर्ज कराई कि एसी खराब होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि चेयरकार बोगी संख्या सी-1 का एसी फेल हो गया, जिससे उमस के बीच यात्रा करनी पड़ी। पूरी बोगी में काफी गर्मी रही। अटेंडेंट से कई शिकायतें की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।