फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC EXPRESS : कल से लगेंगे थर्ड एसी इकोनॉमी के दो कोच, 60 रुपये तक कम हो जाएगा लखनऊ से दिल्ली का किराया

Thu, 09 Sep 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चारबाग स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली एसी एक्सप्रेस में शुक्रवार से थर्ड एसी इकोनॉमी के दो कोच लगाए जाएंगे। इससे किराया 60 रुपये तक कम हो जाएगा। इन बोगियों में सीटों की संख्या 83 हो जाएगी।
 
विज्ञापन
train
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली एसी एक्सप्रेस में शुक्रवार से थर्ड एसी इकोनॉमी के दो कोच लगाए जाएंगे। इससे किराया 60 रुपये तक कम हो जाएगा। इन बोगियों में सीटों की संख्या 83 हो जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन यात्रियों की सहूलियत के लिए नई थर्ड एसी इकोनॉमी बोगियां इस्तेमाल कर रहा है। पुष्पक में भी इन्हें लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं, एसी एक्सप्रेस (02429/30) में इसके दो कोच लगाए जाएंगे। रिजर्वेशन सिस्टम में इसकी फीडिंग की जा चुकी है और यात्रियों ने टिकट भी बुक करवा लिए हैं।

लखनऊ से नई दिल्ली का थर्ड एसी बोगी का किराया 835 रुपये है, जबकि थर्ड एसी इकोनॉमी का किराया 775 रुपये रखा गया है। लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल में भी 15 सितंबर से थर्ड एसी इकोनामी के दो कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें