लखनऊ। वायरलेस चौराहे के पास पंजाब नेशनल बैंक में आठ अप्रैल की रात सेंध लगाकर चोर एसी की कॉपर पाइप और दो पंखे ले गए। परिसर में लगी एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। छानबीन में पता चला कि चोर बैंक की खिड़की में लगी प्लाई को तोड़कर घुसे थे। अंदर लगे कैमरों और पासबुक प्रिंटर को भी तोड़ दिया।