फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के नई बस्ती गांव में शुक्रवार दोपहर एक बजे सुनीता (35) ने कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि सुनीता की बढ़ई हृदेश कुमार से वर्ष 2017 में शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। शुक्रवार को हृदेश के पिता हरिचरन, मां सुंदारा और भाई बृजेश गांव में दूसरे घर के निर्माण में लगे हुए थे। दोपहर को जब मां और पिता खाना खाने घर पहुंचे तो सुनीता का कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो सुनीता का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। अभी तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें