प्रचंड गर्मी में यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे बोर्ड आने वाले दिनों में ट्रेनों में स्लीपर के बदले थर्ड एसी इकोनॉमी के कोच लगाएगा। इससे यात्री कम किराये पर एसी का आनंद ले सकेंगे। गर्मी में एसी सीटों की मांग बढ़ने से यह फैसला लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, पहले चरण में लखनऊ और अयोध्या से चलने वाली ट्रेनोें में ये कोच लगाने की मंजूरी दी गई है।
जानिए इन ट्रेनों में कब लगेंगे एसी कोच
- दिल्ली-आजमगढ़ कैफि यत एक्सप्रेस (12226/25) में 10 जुलाई से 09 अगस्त तक, आजमगढ़ से 11 जुलाई से 10 अगस्त तक।
- सद्भावना एक्सप्रेस (14008/07) में आनंद विहार से 19 जुलाई से 18 अगस्त तक, रक्सौल से 20 जुलाई से 19 अगस्त तक।
- रक्सौल एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल (14016/15) से 17 जुलाई से 14 अगस्त तक, रक्सौल से 19 जुलाई से 16 अगस्त तक।
- सुल्तानपुर सद्भावना एक्सप्रेस (14014/13) में आनंद विहार टर्मिनल 18 जुलाई से 15 अगस्त, सुल्तानपुर 19 जुलाई से 16 अगस्त तक।
- सद्भावना एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल (14018/17) से 20 जुलाई से 17 अगस्त तक, रक्सौल से 21 जुलाई से 18 अगस्त तक।
- अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस (14205/06) में दो एसी कोच अयोध्या कैंट से एक से 31 जुलाई तक, दिल्ली से चार जुलाई से तीन अगस्त तक।
- दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस (14208/07) में प्रतापगढ़ से तीन जुलाई से दो अगस्त तक, दिल्ली से 02 जुलाई से एक अगस्त तक
- सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22420/19) में आनंद विहार टर्मिनल से 30 जून से 28 जुलाई तक गाजीपुर सिटी से एक से 29 जुलाई तक।