-कोच अटेंडेंट कर रहा था तस्करी
-कामाख्या एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कामाख्या एक्सप्रेस से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब सहित तीन लोगों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। उनके पास से 70 हजार रुपये की 45 बोतल और 286 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कोच अटेंडेंट अपने साथियों की मदद से तस्करी कर रहा था।
चारबाग रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गोमतीनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह बिहार जा रही कामाख्या वीकली एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-टू में छापा मारा गया। बेड रोल वाली जगह पर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसे बस्ती निवासी कोच अटेंडेंट अविनाश पाठक अमेठी के रहने वाले नीरज, बिहार के टुनटुन कुमार की मदद से शराब को बिहार ले जा रहा था। तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म के अंतर्राज्यीय शराब तस्कर हैं, जो ट्रेनों के जरिए से हरियाणा से शराब लाकर यूपी और बिहार में बेचते हैं। गिरफ्तार शामिल रहे।