फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Buses: रोडवेज झारखंड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लिए नहीं चलाएगा एसी बसें

Tue, 27 Sep 2022 09:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के परिवहन मंत्री का कहना है कि झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए एसी बसें नहीं चलाई जाएंगी क्योंकि यहां पहले से ही निजी बस संचालकों का वर्चस्व है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन राज्यों में निजी बस संचालकों का वर्चस्व है, वहां यूपी रोडवेज अपनी एसी बसें नहीं चलाएगा। विधानसभा में उठाए गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल यूपी रोडवेज राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर और दिल्ली के लिए एसी बसों का संचालन करता है। कई बार यह मांग उठी कि झारखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भी यूपी रोडवेज एसी बसें चलवाए लेकिन सरकार ने इससे इनकार कर दिया है।

परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि इन तीनों राज्यों में निजी बस संचालकों का  वर्चस्व है। ऐसे में वहां एसी बसें भेजने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें