फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में मंगलवार से एसी बस का सफर सस्ता हो जाएगा। यात्रियों को यह सुविधा 31 जनवरी तक मिलेगी। सिटी बस के किराए में कटौती का फायदा दो रूट के यात्रियों को होगा। एक  फरवरी से किराए में की गई कटौती स्वत: खत्म हो जाएगी।  
विज्ञापन


लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान के मुताबिक ठंड के चलते एसी बसों में कम यात्री सफर कर रहे हैं। जिससे इतनी भी आमदनी नहीं हो रही कि बस के सीएनजी का खर्च निकल पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

सभी रूटों का किराया होगा कम

कंपनी ने एसी बसों में यात्रियों की तादाद बढ़ाने के लिए इसके किराए में 5 से 10 रुपये तक की कमी करने का फैसला किया है। सिर्फ पहले किमी. यानी 0-3 किमी. तक जाने पर यात्रियों को 5 रुपये की छूट मिलेगी।

बाकी अन्य दूरी का किराया 10 रुपये कम किया गया है। गोमतीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि एसी बसें रूट नंबर  33 इंजीनियरिंग कॉलेज से चारबाग एवं रूट नंबर 23 इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से चारबाग तक चलती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें