लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-अवध प्रांत की ओर से बुधवार को लविवि के डीपीए सभागार में संगठन का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद की प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार ने कहा कि छात्र हित की बात करने में एबीवीपी संगठन की बराबरी कोई नहीं कर सकता है। यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन है।
प्रवासी कार्यकर्ता के तौर पर मौजूद डॉ. सुभाष महर्षि ने कहा कि ज्ञान, शील, एकता, सभ्यता, आचरण, अनुशासन एबीवीपी का मूल मंत्र है। संगठन ने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के तौर पर मनाया। गोष्ठी में महानगर मंत्री शाश्वत सांस्कृत व प्रत्यूष पांडे, लविवि इकाई के सह मंत्री विवेक मिश्रा, प्रदेश मीडिया संयोजक विकास तिवारी समेत बड़ी संख्या में सदस्य छात्र मौजूद रहे।